• स्थापना -25 जनवरी, 1971
  • क्षेत्रफल -55673 वर्ग किमी
  • लिंगानुपात -974
  • मुख्य भाषा -हिन्दी, पहाड़ी व डोगरी
  • राजधानी -शिमला
  • जनसंख्या -6856509
  • साक्षरता -83.78%
  • जनसंख्या घनत्व -123

  • जिलों की संख्या -12

इतिहास

  • यह पश्चिमी हिमालय की गोद में बसा हुआ है। इसे ‘देवभूमि’ भी कहा जाता है। प्रागैतिहासिक काल में यहाँ कोल, किरात और नाग जातियाँ भी रहती थीं।
  • यहाँ कुणिन्दों तथा औदुम्बरों ने बहु-जनजातीय राज्य स्थापित किए। अप्रैल,1948 में 30 रियासतों के 27000 वर्ग किमी क्षेत्र को मिलाकर इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया।
  • वर्ष 1954 में ‘ग’ श्रेणी की रियासत बिलासपुर को इसमें सम्मिलित किया गया। अत: इसका क्षेत्रफल 28241 वर्ग किमी हो गया।
  • वर्ष 1966 में जब पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को इसमें सम्मिलित किया तो इसका क्षेत्रफल 55673 वर्ग किमी हो गया।

विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह राज्य हिमालय की शिवालिक श्रेणी का हिस्सा है । इसके उत्तर में जम्मु-कश्मीर दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश, दक्षिण में हरियाणा व पश्चिम में पंजाब है । इसके पूर्व में तिब्बत की सीमा लगी है।
  • नदियाँ -चेनाब, रावी, व्यास, सतलुज और यमुना आदि
  • बागवानी -हिमाचल मे विभिन्न प्रकार के फल उगाए जाते हैं। सेब, नाशपाती, आलू, बेर, खुबानी, गुव्ली, आम, लीची, अमरूद, और झरबेरी आदि ।

  • वानिकी -वन रिकॉर्ड के अन्तर्गत यही 37033 वर्ग किमी कुल वन क्षेत्र है। यहाँ दो राष्ट्रीय पार्क (ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, पाइन वैली नेशनल पार्क) व 32 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं ।
  • पर्यटन -चम्बा घाटी (रावी नदी के दाएँ किनारे पर), डलहौजी, धर्मशाला (दलाई लामा का अस्थायी मुख्यालय), कुफरी, मनाली, कुल्लू (हस्तशिल्प), शिमला।
  • बिजली परियोजनाएँ -पौंग बाँध परियोजना (देश का सबसे ऊँचा रॉकफिल डैम), भाखड़ा बाँध परियोजना (एशिया का सबसे ऊँचा बाँध)
  • लोकनृत्य -माला नृत्य (पारम्परिक नृत्य इसमें उनके हाथ में बुनी माला के मोती का हथियार होता है ।)
  • दानव नृत्य (किन्नौर में दानव मुखौटा पहनकर), शान और शोबू नृत्य (लाहौल घाटी मे, बौद्ध नृत्य)
  • संस्थान -केन्द्रीय आलू शोध संस्थान (शिमला), केन्द्रीय शोध संस्थान (कसौली ), शीतोष्ण वन अनुसंधान सस्थान (शिमला)
  • जनजातियाँ -गद्‌दी, गुर्जर, किन्नौरा, लाहुआ



Categorized in:

Tagged in:

,